फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chairman opened the front against

चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 24 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 24 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Chairman opened the front against
चितबड़ागांव के सभासदों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में नगर पंचायत चेयरमैन द्वारा किए गए गोलमाल एवं लूट-खसोट की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


मोर्चा खोलते हुए सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता और जलनिगम को 13 लाख 60 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। जिसका कोई कारण उल्लेख नहीं किया गया है।
विज्ञापन


 श्रीवास्तव एंड संस से शौचालय मोबाइल पांच सेट खरीदकर 13 लाख 60 हजार रुपये का भुगतान किया गया है जो उसके वास्तविक मूल्य से काफी अधिक है।

इसी तरह अलग-अलग खरीदारी में तमाम अनियमितताएं की गईं हैं। नगर पंचायत चेयरमैन चितबड़ागांव ने मनमाना तरीके से सरकारी धन की लूट-खसोट की है।

 सभासदों द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी कार्य में कोई सुधार नहीं आया। उन्होंने  चेयरमैन पुत्र द्वारा सभासदों को धमकी भी दी गई है। उन्होंने  इस मामले की पूरी जांच कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में ओमप्रकाश चौरसिया, शमशेर, रीतू, धुरपाती, धर्मेंद्र साहनी, अमित कुमार बाबा, गोविंद राय, मन्नू, अनिल कुमार गुप्त, रेनू, माया        देवी, धर्मेंद्र दूबे, राजरति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed