फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chairman candidate will be able to spend nine lakhs

चेयरमैन प्रत्याशी नौ लाख खर्च कर सकेंगे

Wed, 09 Nov 2022 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Chairman candidate will be able to spend nine lakhs
बलिया। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक मशीनरी ने तैयारियां शुरू कर दी है। निर्वाचन आयोग ने आगामी निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका अध्यक्ष, सभासद, नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य के लिए चुनाव की खर्च सीमा निर्धारित कर दी है। नगर पालिका अध्यक्ष नौ से 12 लाख, तो नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार 2.50 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के चुनावी खर्च के साथ नामांकन पत्रों का मूल्य, जमानत धनराशि भी तय कर दी है। भीतरखाने निकाय चुनाव की तैयारी तेजी से चल रही है। जल्द आरक्षण निर्वाचन विभाग की ओर से जारी किया जा सकता है। नगर पालिका में चेयरमैन पद के उम्मीदवार नौ लाख खर्च करेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 2.50 लाख व नगर पंचायत सदस्य पद के लिए 50 हजार रुपये धनराशि खर्च की सीमा तय की गई है। नगर पालिका परिषद के सभासद दो लाख रुपये चुनाव में खर्च कर पाएंगे। पिछले निकाय चुनाव से इस बार अधिक धनराशि खर्च करने की सीमा तय की गई है। अध्यक्ष पद सामान्य के लिए नामांकन पत्र की कीमत 500 व जमानत राशि 8000, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा व महिला वर्ग की उम्मीदवार के लिए नामांकन पत्र का मूल्य 250 व जमानत राशि चार हजार निर्धारित की गई है। नगर पालिका सभासद सामान्य के लिए नामांकन पत्र की कीमत 200 व जमानत राशि दो हजार, जबकि पिछड़ा व अन्य वर्ग के लिए नामांकन पत्र की कीमत 100 रुपये व जमानत राशि 1000 रुपये तय की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सामान्य पद के उम्मीदवार के लिए नामांकन पत्र की कीमत 250 व जमानत राशि पांच हजार रखी गई है। जबकि अनुसूचित जाति, पिछड़ा व महिला वर्ग के लिए नामांकन पत्र की कीमत 125 व जमानत राशि 2500 रुपये है। इसी तरह से नगर पंचायत सदस्य सामान्य पद के लिए जमानत राशि दो हजार व नामांकन पत्रों का मूल्य 100 रुपये, जबकि अनुसूचित व पिछड़ा के लिए जमानत राशि एक हजार व नामांकन पत्र की कीमत 50 रुपये निर्धारित की गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्यामनंदन तिवारी ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए आयोग से नामांकन शुल्क व जमानत की राशि का निर्धारित कर दी है। इस राशि में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed