फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Certificate of two blood groups to the same blood donor

एक ही रक्तदाता को दो ब्लड ग्रुप का प्रमाणपत्र

Sat, 22 Feb 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Certificate of two blood groups to the same blood donor
ब्लड बैंक के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा एक ही व्यक्ति का एक साल के अंतर में दो ब्लड ग्रुपों ? - फोटो : BALLIA
बलिया। टीडी कालेज के छात्र का ब्लड ग्रुप एक साल के अंतराल में बदल गया। इसे लेकर छात्रों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंप कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन

टीडी कॉलेज के छात्र प्रवीण कुमार यादव पुत्र लक्ष्मण यादव ने 12 जनवरी 2019 को राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में रक्तदान किया था। इसमें ब्लड बैंक द्वारा जारी प्रमाण पत्र में ब्लड ग्रुप बी पाजिटिव अंकित किया गया है। एक साल बाद 24 जनवरी 2020 को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत महाविद्याय में रक्तदान किया। विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्र में उसका ब्लड ग्रुप ओ पाजिटिव अंकित किया गया है। एक साल के अंतराल पर एक ही व्यक्ति का ब्लड ग्रुप बदल जाना संशय पैदा कर रहा है। जांच की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्र प्रवीण कुमार यादव ने डीएम को पत्र लिखकर जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ब्लड बैक के नोडल अधिकारी डा. मिथिलेश सिंह ने बताया कि डोनर कार्ड में लिखने का मिस्टेक हो सकता है। किसी भी व्यक्ति को ब्लड देने के पहले ब्लड मैचिंग ग्रुप की जांच होती है। इसके बाद ही मरीज को ब्लड चढ़ता है। अगर इस तरह का मामला है तो जांच कराकर जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed