{"_id":"780f78d276b24acc0c79d78b16ac30de","slug":"central-government-misguide-the-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार बरगला रही : माता प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार बरगला रही : माता प्रसाद
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 14 Dec 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में सत्ताधारी भाजपा सरकार लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए अपने वादों पर खरा नहीं उतर रही है। जनता को बरगलाने के लिए सरकार के मंत्री बेतुके बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं जबरिया लोगों से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, जो किसी भी हाल में समाज तथा देश के लिए उचित नहीं है।
ये बातें विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद ने रविवार को चितबड़ागांव में मास्टर टिमल राम की मूर्ति के अनावरण के दौरान कही। इस दौरान श्री पांडेय ने कहा कि गुरुजन अपने शिष्यों को ऐसा संस्कार दें जिसे छात्र आजीवन याद रखें।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज वही देश विकसित है जहां की शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ है।
जब तक युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा। तबतक संपन्नता नहीं आएगी। इस लिए हम सभी को मिल-जुलकर बेरोजगारी दूर करने का प्रयास करना चाहिए। जीवन के सभी क्षेत्रों में बड़ी तेजी से गिरावट आ रही है। इस लिए समाज में शिक्षकों तथा बुद्धिजीवियों की भूमिका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
कहा कि एक-दूसरे का सम्मान होना चाहिए। तभी हिंदू-मुस्लिम एकता को कायम किया जा सकता है। पिछड़ा तथा विकलांग कल्याण मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि जब तक देश का किसान खुशहाल नहीं होगा। तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता है। इस दिशा में प्रदेश सरकार विशेष कार्य कर रही है।
किसानों को खाद-बीज के साथ गांव को 16 घंटा तथा शहरों को 22 घंटा बिजली देने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस मौके पर पूर्व सपा विधायक सनातन पांडेय, जिलाधिकारी यशवंत राव, पूर्व चेयरमैन राजमंगल यादव, केशरीनंदन त्रिपाठी, बृजकिशोर सिंह, आदित्य नारयण कनकन, आदि ने संबोधित किया।
इस मौके पर राकेश सिंह, हरिशंकर सिंह, उर्मिला यादव, कमलेश सिंह, अमरीश तिवारी, डीएस सिंह, विजय नारायण यादव, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डा. धर्मात्मानंद एवं संचालन विजय बहादुर सिंह ने किया। सभी आगंतुकों के प्रति मंत्री प्रतिनिधि शैलेश चौधरी पप्पू ने आभार प्रकट किया।