फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Central and state government committed to the development of villages: Sanjay

केंद्र व प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए है कटिबद्ध:संजय

Sun, 03 Jan 2021 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Central and state government committed to the development of villages: Sanjay
सिकन्दरपुर के ग्राम सभा सिवान कला में नव निर्मित विवाह भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में मंचासीन अत? - फोटो : BALLIA
नवानगर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिवान कलां में नवनिर्मित विवाह भवन का लोकार्पण रविवार को क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने फीता काटकर कर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश तथा केंद्र सरकार गांव के विकास को लेकर पूरी तरह से कटिबद्ध हैं। पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा गांवों के विकास को पूरी तरह से उपेक्षित कर दिया गया था। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में योगी सरकार गांवों को शहरों से जोड़ने का प्रयास कर रही है जो पूरी तरह से सार्थक प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

कहा कि आज सभी लोग योगी तथा मोदी के नेतृत्व को आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। गांव में सैकड़ों ऐसी जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जो प्रदेश तथा केंद्र सरकार द्वारा दी हुई हैं। पूर्ववर्ती सरकारों में सिर्फ वोटों की राजनीति होती थी, जिसको मोदी व योगी की सरकार ने पूरी तरह से नकारते हुए चरणबद्ध तरीके से विकास की राजनीति कर रही है। विवाह भवन का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि विवाह भवन बनने से आसपास के ग्रामवासियों को इसका लाभ मिलेगा तथा अपने मांगलिक आयोजनों को संपन्न कराने के लिए इधर-उधर का चक्कर काटने से निजात मिलेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता, रामायण गुप्ता, गणेश सोनी, मोहन गुप्ता, राजेंद्र सिंह, मंजय राय, गोविंद गुप्ता, त्रिभुवन राजभर, विनोद गुप्ता, माधव गुप्ता, रवि राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed