फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Center administrator, Principal will be responsible if disturbances are found

गड़बड़ी पर केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य होंगे जिम्मेदार

Wed, 12 Feb 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Center administrator, Principal will be responsible if disturbances are found
बहुद्देशीय सभागार में बैठक के दौरान उपस्थित केंद्र व्यवस्थापक। - फोटो : BALLIA
बलिया। यूपी बोर्ड की परीक्षा नकलविहीन तरीके से संपन्न कराई जाएगी। अगर किसी परीक्षा केंद्र पर कोई गड़बड़ी मिली तो इसके जिम्मेदार केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य माने जाएंगे। ये बातें जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई बैठक में कहीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रधानाचार्य तय कर लें कि परीक्षा केंद्र के हर कक्ष का सीसीटीवी कैमरा व वॉइस रिकार्डर चल रहा हो। कोई कमी हो तो परीक्षा से पहले ठीक करा लें। तहसील स्तर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट भी इसे देख लें। कोई हो तो जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट या सीधे मुझे बताएं। सभी जोनल मजिस्ट्रेट केंद्रोें तक जाने वाली सड़क के बारे में तीन दिन के अंदर रिपोर्ट दें। एएसपी संजय कुमार ने कहा कि परीक्षा के दौरान जिले में धारा 144 लागू रहेगी। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस तैनात रहेगी। इसमें महिला पुलिस भी शामिल हैं। नकल करते या कराते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई भी होगी। अगर केंद्र व्यवस्थापक या प्रधानाचार्य के साथ कोई घटना हो वे तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा सकते हैं। बैठक में संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल अनारपति वर्मा, एडीएम रामआसरे, संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन, अन्नपूर्णा गर्ग, डीआईओएस भास्कर मिश्रा, बीएसए शिवनारायण सिंह, अतुल तिवारी, सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, 213 केंद्रों के स्टेटिक सुपरवाइजर व सभी केंद्रों के अध्यक्ष मौजूद थे। -
विज्ञापन

17 संवेदनशील और 15 अतिसंवेदनशील केंद्र
बोर्ड परीक्षा में बने परीक्षा केंद्रों में 17 केंद्रों को संवेदनशील और 15 सेंटर को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन सेंटरों पर विशेष निगहबानी रहेगी। सभी 213 केंद्रों की आनलाइन मानिटरिंग राजकीय इंटर कालेज में बने कंट्रोल रूम से की जाएगी। वहां 15 कंप्यूटर लगाए गए हैं। एक कंप्यूटर से 12 से 15 सेंटरों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्थरारोड तहसील में सबसे अधिक परीक्षार्थी
परीक्षार्थियों की संख्या को तहसीलवार देखा जाए तो जिले में सबसे ज्यादा 43 हजार 214 परीक्षार्थी बेल्थरा तहसील में हैं। वहीं सबसे कम बैरिया तहसील में 15 हजार 352 परीक्षार्थी हैं। इसी तरह रसड़ा में 31 हजार 217, सदर तहसील में 27 हजार 610, बांसडीह में 24 हजार 386 परीक्षार्थी व सिकंदरपुर में 16 हजार 826 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed