फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Celebration of Priyanka's victory and return of Indi alliance to power in Jharkhand

Ballia News: प्रियंका की जीत व झारखंड में सत्ता में इंडी गठबंधन की वापसी पर मनाया जश्न

Sun, 24 Nov 2024 04:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Priyanka's victory and return of Indi alliance to power in Jharkhand
बलिया। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं झारखंड में इंडी गठबंधन की जीत पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि प्रियंका गांधी की जीत से कांग्रेस को सदन में और ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में इंडी गठबंधन की नीतियों में लोगों ने भरोसा जताया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने बताया कि प्रियंका गांधी की विजय भारतीय राजनीति की दिशा और दशा बदलने वाली है। प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक ने कहा कि प्रियंका गांधी सदन में हर तबके की आवाज को बुलंद करेंगी। प्रदेश सचिव जैनेंद्र पांडेय ने कहा कि प्रियंका गांधी सदन में भाजपा और अदाणी के अवैध गठबंधन की परत दर परत खोलने का काम करेंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्रजेश सिंह गाट, हीरा राम, सत्य प्रकाश उपाध्याय, राजेंद्र चौधरी, सुशील श्रीवास्तव, सागर सिंह राहुल, रुपेश चौबे, संतोष चौबे, विवेक ओझा, आसिफ अली, विजेन्द्र पाण्डेय मुखिया, गिरीश कांत गांधी, राहुल चौबे, यश मिश्रा बंटी, मयंक तिवारी, राशिद कमाल खां आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed