{"_id":"63c6df14b919fa021d7e9644","slug":"cdo-gave-instructions-to-improve-the-arrangement-of-parkhi-district-hospital-ballia-news-vns6942419131-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सीडीओ ने परखी जिला अस्पताल की व्यवस्था, सुधार का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सीडीओ ने परखी जिला अस्पताल की व्यवस्था, सुधार का दिया निर्देश
विज्ञापन
बलिया। मरीजों को सहूलियत से चिकित्सकीय सुविधाएं मिल सके, इसे लेकर मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने मंगलवार को अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ने सीटी स्कैन, ओपीडी, पैथोलॉजी, डायलिसिस, फिजियोथेरेपी यूनिट, एनआरसी सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा और जानकारी ली।
सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह को ओपीडी में सभी चिकित्सकों को समय से उपस्थित रहने और अस्पताल में मौजूद सभी चिकित्सकीय सुविधाएं सहूलियत से मरीजों को मिल सके, इसके लिए निर्देशित किया। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी। अस्पताल में बिजली दुर्व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए अभियंता को तत्काल अस्पताल को 24 घंटे बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने मरीजों से समस्या जानी और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। पैथोलॉजी प्रभारी शम्भूनाथ यादव से किडनी, सीबीसी सहित कई अन्य जांच के आंकड़ों के बारे में जानकारी ली। एचआईवी और डेंगू के मरीजों की भी जानकारी ली। रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे मरीजों की भीड़ देख कारण पूछा तो सीएमएस ने बताया कि दो बजे के बाद जांच रिर्पोट मिलती है, उसके लिए खड़े हैं। निरीक्षण को लेकर डॉक्टरों व कर्मचारियों में गहमागहमी का माहौल रहा।