{"_id":"60e1e0c38ebc3ed7820b166f","slug":"caught-80-sacks-of-rice-going-for-black-marketing-ballia-news-vns59861936","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी के लिए जा रहे 80 बोरी चावल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी के लिए जा रहे 80 बोरी चावल पकड़ा
विज्ञापन
राशन की दुकानों पर ई-पास मशीन से राशन बांटने की प्रक्रिया के बाद भी कोटेदार गरीबों का राशन बाजारों में बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही मामला चिलकहर ब्लाक के पिपरापट्टी बहोरापुर गांव में शनिवार की रात मामला प्रकाश में आया। जहां कोटेदार व नगपूरा स्थित सरकारी गोदाम के एक कर्मचारी की मिलीभगत से 80 बोरी चावल लदा एक पिकअप कालाबाजारी के लिए निकली, लेकिन गोदाम इंचार्ज ने खाद्यान्न को गाड़ी सहित पकड़ लिया।
उन्होंने इसकी सूचना उप जिलाधिकारी रसड़ा प्रभुदयाल को दी। एसडीएम के आदेश पर चावल लदे पिकअप को पकड़ी थाने में भेजा गया। जहां मौके पर पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर संतोष यादव ने गाड़ी पर खाद्यान्न से संबंधित कागजात मांगे तो नहीं मिला और नहीं कोई चालान ही उपलब्ध था। जब मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो चालक जयशंकर व गोदाम के कर्मचारी अजीत ने बहोरापुर के कोटेदार से कहवाया कि यह चावल बहोरापुर के कार्डधारकों का है, लेकिन एसडीएम के निर्देश पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने चावल को अवैध घोषित किया। इसके बाद पकड़ी पुलिस ने चावल समेत पिकअप व चालक जयशंकर को हिरासत में ले लिया है। वही एसडीएम ने संबंधितों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिया है। इस बाबत गड़वार थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
एक पिकअप पर अवैध रूप से कालाबाजारी के लिए जा रहे 80 बोरी चावल बहोरापुर में पकड़ा गया है। जांच में कोई कागजात नहीं मिला है। पूर्ति निरीक्षक रसड़ा को संबंधित कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देेश दिया गया है। - प्रभुदयाल, एसडीएम, रसड़ा