फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Category of roadways bus drivers will be made, it will be known who is better

Ballia News: रोडवेज बस चालकों की बनेगी श्रेणी, पता लगेगा कौन बेहतर

Wed, 12 Apr 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Category of roadways bus drivers will be made, it will be known who is better
बलिया। डिपो में कार्यरत सभी रोडवेज बस चालकों को श्रेणीबद्ध किया जा रहा है। जिसमें सबसे अच्छे रोडवेज बस चालकों को ए श्रेणी में रखा जाएगा। श्रेणी निर्धारित करते समय बस चालकों के कौशल और सतर्कता को भी ध्यान में रखा जाएगा। जो बस चालक डी और ई श्रेणी में आएंगे, उन्हें प्रशिक्षण दिलाकर उनकी श्रेणियों में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन

अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग ने सभी डिपो पर बस चालकों की श्रेणियां बनाने के लिए निर्देशित किया है। रोडवेज में प्रतिदिन अच्छा और खराब प्रदर्शन करने वाले बस चालकों की सूची बनाई जाती है। अब दुर्घटना के आधार पर भी सतर्कता बरतने वाले चालकों को श्रेणीबद्ध किया जाएगा। जिस चालक के कार्यकाल में सबसे अधिक दुर्घटना होंगी, उसे ई एवं जिसके कार्यकाल में एक भी दुर्घटना नहीं हुई होगी उस बस चालक को ए श्रेणी में रखा जाएगा।
विज्ञापन


पांच श्रेणियों में बांटें जाएंगे बस चालक
बस चालकों को पांच श्रेणियों में बांटा जाएगा। ए श्रेणी में वह बस चालक होंगे, जिनसे कभी कोई दुर्घटना न हुई हो। बी श्रेणी में उन बस चालकों को शामिल किया जाएगा, जिनसे दुर्घटना में 5 हजार रुपये से कम क्षति हुई और कोई व्यक्ति घायल न हो हुआ हो। सी श्रेणी में उन्हें शामिल किया जाएगा, जिनसे हादसे में 50 हजार की क्षति और कोई भी व्यक्ति मामूली घायल हुआ हो। डी श्रेणी में 50 हजार रुपये की क्षति एवं गंभीर घायल तथा बस सात दिन से अधिक आफ रूट रही हो। सबसे निम्न श्रेणी ई श्रेणी रहेगी। इसमें वह बस चालक शामिल किए जाएंगे, जिनसे हादसे में किसी व्यक्ति की मौत या विकलांगता हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी अलग-अलग श्रेणियों में शामिल बस चालकों की अलग-अलग पंजिका बनेगी। इसकी मॉनिटरिंग क्षेत्रीय कार्यालय एवं लखनऊ मुख्यालय से की जाएगी। यदि किसी बस चालक के कार्य में सुधार आता है तो उसकी श्रेणी में भी परिवर्तन होगा। - उमाकांत मिश्रा, एआरएम, बलिया डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed