{"_id":"58593daf4f1c1b1e64e39ddc","slug":"cash-ke-liye-sadk-par-utare","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश के लिए सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश के लिए सड़क पर उतरे लोग
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 20 Dec 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहक सेवा केंद्र से कैश नहीं मिलने से नाराज लोगों ने मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे नगरा-रसड़ा मार्ग पर सोनापाली गांव के सामने सड़क जाम कर दिया, जिससे दो घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा सड़क से हटाया।
इसके बाद ही आवागमन शुरू हुआ तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। वैसे सोमवार को बैंकों से कैश वितरित होने के कारण लोगों ने कैश को लेकर कुछ राहत महसूस किया। यदि कैश बैंक में मिलते रहे तो जल्द ही स्थिति सामान्य हो सकती है। कैश की समस्या से अभी तक लोगों को निजात नहीं मिल पाई है।
हालांकि सोमवार से ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में कैश आने के बाद से लोगों ने कैश को लेकर राहत महसूस की, जिससे मंगलवार को बैंकों में भी में कमी देखी गई। बावजूद क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के कोदई ग्राहक सेवा केंद्र में नोटबंदी के बाद से ही पैसे का अभाव रहा। लोग अक्सर पैसे की उम्मीद में ग्राहक केंद्र पर पहुंचते थे।
विज्ञापन
लेकिन कैश नहीं होने पर मायूस हो वापस हो जा रहे थे। सोमवार को अन्य बैंकों पर पैसा मिलने की खबर से मंगलवार को ग्राहक सेवा केंद्र पर सुबह ही पैसे के लिए काफी भीड़ एकत्र हो गई। जब पैसा नहीं मिला तो लोग आक्रोशित हो उठे और नगरा-रसड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे दो घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाया। साथ ही ग्राहक सेवा केंद्र द्वारा पैसे देने के आश्वासन पर जाम समाप्त कर दिया।