फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cash, cartridges and liquor recovered thrice in six months

Ballia News: छह महीने में तीन बार नकदी, कारतूस और शराब की बरामदगी

Fri, 25 Jul 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Cash, cartridges and liquor recovered thrice in six months
बलिया। छपरा-वाराणसी रेलखंड तस्करों के लिए सेफ जोन बन गया है। तस्करी के अलावा इस रूट से कारतूसस, नकदी बिहार पहुंचाई जा रही है। बिहार से आने वाली ट्रेनों में सुपारी, सौंफ की तस्करी होती है। तस्करी के काम में सबसे ज्यादा महिलाएं हैंडलर के रूप में काम करती हैं। जीआरपी की सजगता के पिछले छह माह में तीन बार पैसा, कारतूस व शराब की बड़ी बरामदगी हो चुकी है।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस की सख्ती के बावजूद तस्कर हर बार तरीका बदलकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। तस्करी पर नकेल कसने व बिहार चुनाव को देखते हुए बलिया से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में जीआरपी सघन चेकिंग अभियान चलाएगी। प्लेटफॉर्म पर सिविल ड्रेस में जवान रहेंगे। संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। वहीं, ट्रेन आने पर पांच-छह की संख्या में सभी बोगियों में संदिग्ध यात्रियों व सामानों की जांच-पड़ताल करेंगे। बांसडीह रोड, सहतवार, रेवती, बैरिया सहित आसपास क्षेत्रों के शराब तस्कर पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों से शराब की खेप पहुंचाते हैं। यूपी-बिहार से सटे सुरेमनपुर स्टेशन पर भी सुरक्षा तगड़ी की जाएगी। साबरमती में 1.80 करोड़ रुपया की बरामदगी पर सीओ सर्किल बलिया सविरत्न गौतम ने कहा कि तस्करी पर नकेल कसने के लिए स्टेशन व आने जाने वाली ट्रेनों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन

भरौली गोलंबर से 40 पेटी शराब बरामद

नरहीं। थाना नरहीं थाना क्षेत्र अंतर्गत भरौली गोलंबर पर खड़ी एक लग्जरी कार से पुलिस ने 378.4 लीटर अंग्रेजी शराब और 71.05 लीटर बीयर बरामद किया। कुल 40 पेटी बरामद हुई है। थाना प्रभारी नदीम फरीदी ने बताया कि बुधवार की रात में पुलिस भरौली गोलंबर पर चेकिंग कर रही थी। इससे तस्कर वाहन को बैरियर के पहले ही छोड़कर भाग गए। काफी देर तक कार को खड़ी देकर चेकिंग की गई तो शराब की पेटी बरामद हुई। पुलिस ने कार और शराब की पेटियों को कब्जे में ले लिया। अज्ञात तस्कर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक से शराब ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार

बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र सेतु पिकेट पर जनाड़ी तिराहे की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों सहरेयार मोहम्म्द निवासी कादीपुर थाना नगरा व उपेंद्र चौहान निवासी तिवारी बरहटा थाना बांसडीह रोड को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से 20.46 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। थाना प्रभारी मिथलेश कुमार ने कहा कि वृहस्पतिवार को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। दो बाइक से दो लोग आते दिखे। चेकिंग करने पर दोनों के पास से शराब पकड़ी गई। बेचने के लिए लिए शराब बिहार लेकर जा रहे थे। दोनों का चालान कर बाइक को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed