फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cases have been registered against six unknowns including four nominated

चार नामजद समेत छह अज्ञात के विरूद्घ केस दर्ज

Fri, 13 Dec 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cases have been registered against six unknowns including four nominated
बैरिया। बृहस्पतिवार को बैरिया तहसील के तहसीलदार न्यायालय में एक अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के मामले में पीड़ित अधिवक्ता अरविंद सिंह ने बैरिया पुलिस को तहरीर दिया। तहरीर पर पुलिस ने मठ योगेंद्र गिरी निवासी शशिभूषण सिंह, मणिभूषण सिंह, जितेंद्र सिंह व सोनबरसा निवासी निखिल उपाध्याय नामजद सहित अज्ञात छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि बृहस्पतिवार को क्रय किए गए खेत के स्वामित्व नामांतरण से संबंधित मुकदमा शशिभूषण बनाम बलराम की तहसीलदार कोर्ट में तारीख थी। जहां प्रतिवादी व वादी दोनों पक्ष न्यायालय में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि प्रतिवादी बलराम ने वादी शशिभूषण सिंह को जमीन बेच दिया था। जिसमें बलराम के भतीजा अधिवक्ता अरविंद सिंह अपने वकील रामलाल सिंह के साथ नामांतरण में आपत्ति किए थे। तहसीलदार न्यायालय में गुरुवार को किसी बात को लेकर प्रतिवादी अधिवक्ता और वादी पक्ष में कहासुनी हो गई थी। मामला इतना तूल पकड़ा कि वादी पक्ष ने प्रतिवादी अधिवक्ता अरविंद सिंह की जमकर धुनाई कर दिया था।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया : बैरिया। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने दर्ज प्राथमिकी के मूल धाराओं के अंतर्गत आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के मांग को लेकर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर दिया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव ने बताया कि अगर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे जनपद की न्यायिक कामकाज ठप कर दिया जाएगा। जिससे उत्पन्न स्थिति के लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के वजह से मुकदमा वादियों की सुनवाई नही हो सकी, उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने अधिवक्ता के विरुद्घ दिया तहरीर : बैरिया। अधिवक्ता से मारपीट के आरोपी मठ योगेंन्द्र गिरी निवासी मणिभूषण सिंह ने बैरिया थाना में तहरीर देकर अधिवक्ता के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर में मणिभूषण का आरोप है कि अधिवक्ता अरविंद सिंह तहसील में प्रेक्टिस न करके बलिया में प्रेक्टिस करते है। मेरे मुकदमे की फाइल अपने तरफ खींच लिया और विरोध करने पर हम पर पेपरवेट चला दिए, साथ ही मुझे बेरहमी से मारापीटा। इसके बाद सूचना पर पहुंचे कुछ लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पर मेरा इलाज करवाया। इस बाबत एसएचओ बैरिया संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मणिभूषण किसी अन्य व्यक्ति से तहरीर भेजवाया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed