{"_id":"67aa3819ff6cd3e46e02b997","slug":"case-registered-against-manager-of-private-iti-school-for-less-students-and-irregularities-in-documents-ballia-news-c-190-1-ana1001-133211-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कम छात्र और दस्तावेज में गड़बड़ी पर प्राइवेट आईटीआई स्कूल के प्रबंधक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कम छात्र और दस्तावेज में गड़बड़ी पर प्राइवेट आईटीआई स्कूल के प्रबंधक पर केस दर्ज
विज्ञापन
बलिया। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत छात्रों को हुनरमंद बनाने के नाम पर लाखों रुपये की अनियमितता का मुकदमा सुखपुरा पुलिस ने एक निजी प्रशिक्षण केंद्र के प्रबंधक पर दर्ज किया है।
जांच अधिकारी अभिषेक ठाकुर की जांच के दौरान पंजीकृत छात्र संख्या की तुलना में मौके पर एक तिहाई छात्र मिलने व दस्तावेज में धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। कौशल विकास के उपाध्यक्ष ऋषिकेश पंटाकार की तहरीर पर पुलिस ने प्राइवेट आईटीआई के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
कौशल विकास विभाग के केंद्रीय कार्यालय से जांच टीम 22 अक्तूबर 2024 को प्राइवेट आईटीआई स्कूल में पहुंची, जांच के दौरान 66 की जगह महज 22 छात्र मौके पर मिले। दस्तावेज में भी गड़बड़ी मिली। टीम ने इसकी रिपोर्ट कौशल विकास विभाग के केंद्रीय कार्यालय को भेज दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार के सचिव अतुल कुमार ने संबंधित कौशल विकास केंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। कौशल विकास के उपाध्यक्ष ऋषिकेश पंटाकार ने सुखपुरा थाने में प्राइवेट आईटीआई के प्रबंधक करम्मर निवासी विशाल कुमार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इस बाबत थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज मामले की जांच की जा रही है। प्रबंधक विशाल कुमार सिंह ने कहा कि शासन से एक रुपया भी नहीं मिला है। छह माह से निजी खर्च से प्रशिक्षण केंद्र चला रहा हूं। बिना पैसा मिले कैसे गबन कर सकता हूं। जांच अधिकारी ने फर्जी रिपोर्ट देकर उच्चाधिकारियों को बरगलाया है। मैंने पूरी पत्रावली जांच अधिकारी व अपने विभाग को भेज दी है। केंद्र में बच्चों का आधार अटैच्ड है, परीक्षा की उपस्थिति फेस आईडी से होती है। सबकुछ ऑनलाइन है।