फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case on seven for distributing previously written copies

पहले लिखी कापियां मिलने के मामले में सात पर केस दर्ज, केंद्र व्यवस्थापक समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case on seven for distributing previously written copies
पहले लिखी कापियां बांटने के मामले में सात पर केस
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक समेत तीन गिरफ्तार, एसडीएम की तरफ से लगाए गए लेखपाल ने पकड़ा था मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदरपुर। क्षेत्र के तेंदुआ गांव स्थित मां मालती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को दूसरी पाली में बांटी गई लिखी हुई रसायन विज्ञान की कापियां पकड़े जाने के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र की तहरीर पर सिंकदरपुर पुलिस ने सोमवार की देर रात सात लोगों के खिलाफ अवैध रूप से परीक्षा केंद्र पर अनियमितता करने, साक्ष्य से छेड़छाड़ करते हुए गलत तरीके से से परीक्षा कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक सतीश सिंह पुत्र रामजग सिंह निवासी भीमपुरा, कक्ष निरीक्षक शैलेंद्र सिंह पुत्र खड़क बहादुर सिंह निवासी हरनाटार और कंप्यूटर ऑपरेटर अमित कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी नवरतनपुर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

तेंदुआ गांव स्थित मां मालती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को दूसरी पाली की इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा शुरू होने के दस मिनट बाद ड्यूटी पर तैनात लेखपाल कमरा नंबर पांच में पहुंचे। उन्होंने जांच की तो तीन छात्राओं के पास पहले से हल की हुई कॉपी मिलीं। उन्होंने इसकी जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर अन्नपूर्णा गर्ग को दिया। इसके बाद उप जिलाधिकारी कॉलेज पर पहुंच गई और मामले की जांच करने के बाद मामला सही पाए जाने पर उन्होंने उच्चाधिकारियों व जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराया। उप जिलाधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर बालमुकंद मिश्र को बुला कर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक व चार छात्राओं को प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर बालमुकुंद मिश्र को सौंप दिया। जानकारी होते ही जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र भी विद्यालय पहुंच गए। देर रात में पुलिस ने जिला विद्यालय निरीक्षक की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि छात्राओं को उनके परिजनों को इस शर्त पर सौंपा कि जब भी प्रशासन को मुकदमा के संबंध में जरूरत पड़े वे उन्हें हाजिर कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed