{"_id":"67cf019b1008d950f101e784","slug":"case-of-rape-of-a-girl-in-mathura-after-kidnapping-her-from-home-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News : घर से भगाकर मथुरा में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला, चार युवकों पर केस दर्ज, पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News : घर से भगाकर मथुरा में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला, चार युवकों पर केस दर्ज, पुलिस कर रही तलाश
Mon, 10 Mar 2025 08:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 10 Mar 2025 08:43 PM IST
सार
युवती को घर से भगाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी युवती को गड़वार में छोड़कर भाग गए। मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को घर से भगाकर मथुरा ले जाया गया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर चार युवकों पर केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की छह मार्च को घर से लापता हो गई थी। लड़की की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की मथुरा के किसी युवक के साथ गई थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कि तो इसकी जानकारी आरोपियों को किसी तरह से हो गई।
विज्ञापन
लड़की को आरोपियों ने गड़वार में लाकर छोड़ दिया। लड़की ने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ता को लेकर उसकी मां सोमवार को थाने पहुंची। उसने गांव गांव व बगल के गांव के तीन लड़कों पर आरोप लगाया कि उक्त आरोपी उनकी लड़की को फुसला कर मथुरा निवासी बिहारी सैनी के पास ले गए।
विज्ञापन
वहां सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुनः नौ मार्च को गड़वार लाकर छोड़कर भाग गए। थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर चार युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।