फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case of Pooja Chauhan death SP delegation reached the house of the deceased

Ballia News : पूजा चौहान की मौत का मामला, सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा मृतका के घर, परिवारजनों से मिले

Sun, 30 Mar 2025 06:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 30 Mar 2025 06:42 PM IST
सार

बीते दिन पूजा चौहान का शव मिलने के बाद मामले पर राजनीति गर्म है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मृतका के परिवारजनों से मिला और शोक व्यक्त किया। सांसद सनातन पांडेया ने कहा कि प्रतिष्ठा बचाने के लिए पुलिस हत्या को आत्महत्या बता रही है। परिजनों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग को फिर से रखा है।

विज्ञापन
Case of Pooja Chauhan death SP delegation reached the house of the deceased
मृतका के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सरया गुलाब राय पहुंच कर मृतका पूजा चौहान के परिजनों से मिला। सांसद सनातन पांडेय व रमाशंकर राजभर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले मृतका के पिता चौकीदार धर्मराज चौहान व बहन नेहा से मिल कर घटना के संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन


पिता और बहन ने आरोप लगाया कि आत्महत्या की पुलिसिया कहानी घटना की लीपापोती करने व असली दोषियों को बचाने के लिए गढी गई है। परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग दोहराई। सपा सांसद सनातन पांडेय ने पत्रकारों से कहा कि अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए पुलिस हत्या की घटना को आत्महत्या का रूप दे रही है।
विज्ञापन


सांसद ने सवाल किया कि अपना हाथ स्वयं पीछे बांध कर कोई कैसे फांसी लगा सकता है। नगरा थानाध्यक्ष व पुलिस अधीक्षक को हटा कर घटना की न्यायिक जांंच कराई जाए। सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि प्रदेश में झूठ की सरकार चल रही है। हम सबने इस मामले को सदन में भी उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो भी निर्देश होगा समाजवादी पार्टी आगे का निर्णय लेगी। पूजा के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। सपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। विधायक जयप्रकाश अंचल, महेंद्र चौहान, बीरबल राम, उमाशंकर, रामदरश यादव क्रांति शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed