फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case of extortion in ITI exam reached CM's court

Ballia News: आईटीआई की परीक्षा में वसूली का मामला पहुंचा सीएम के दरबार में

Tue, 05 Sep 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Case of extortion in ITI exam reached CM's court
बलिया। आईटीआई बलिया में परीक्षा के नाम पर हुई वसूली की दो माह बाद भी जिला प्रशासन द्वारा जांच नहीं करने और दोषियों को बचाने के खिलाफ शिकायतकर्ता दीना भाई ने मुख्यमंत्री के दरबार में गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बीते दिनों मुख्यमंत्री के ओएसडी को सौंपे शिकायत पत्र में उल्लेख किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट को पत्रक दिया गया। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ओएसडी से प्रमुख सचिव आईटीआई और निर्देशक आईटीआई को निर्देशित करने की मांग की। साथ ही प्रधानाचार्य आईटीआई और आईटीआई, सीयर के प्रधानाचार्य और फोरमैन को निलंबित कर सीबीसीआईडी से जांच कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते जुलाई माह में संपन्न हुई आईटीआई की वार्षिक परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों से सुविधा शुल्क वसूलने और नहीं देने वालों को मानसिक रूप से परेशान करने का मामला सुर्खियों में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed