फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against two doctors for patient's death after operation, one arrested

Ballia News: ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत पर दो चिकित्सकों पर मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार

Thu, 23 Mar 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two doctors for patient's death after operation, one arrested
बलिया। खेजुरी थाना के स्थानीय चट्टी स्थित क्लीनिक पर हाइड्रोसील के आपरेशन के बाद मरीज की मौत मामले में पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने दो चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित क्लीनिक संचालक डा. ए रहमान को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं, दूसरे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रशासन की लापरवाही के कारण मानक विहीन इस क्लीनिक पर यह चौथी मौत हैं। इसके पूर्व तीन मौतें हो चुकी हैं। उसके बाद भी जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं घटना के बाद विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।
विज्ञापन

खेजुरी थाना के जिगिरसड़ निवासी मुन्ना गुप्ता (45) का हाइड्रोसील का आपरेशन डॉ. ए रहमान के निजी क्लीनिक में मऊ के एक डॉक्टर द्वारा किया गया था। आपरेशन के बाद उक्त चिकित्सक मऊ चला गया। कुछ देर बाद मरीज की स्थिति गंभीर होने लगी। जब तक उसके बचाव का प्रयास किया जाता तब तक मुन्ना की मौत हो गई। इसकी खबर लगते ही हंगामा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस डा. रहमान को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया। दूसरे दिन मृतक के पुत्र सन्नी गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने क्लीनिक संचालक डा. ए रहमान और ऑपरेशन करने वाले डा. स्वामी नाथ निवासी रतनपुर मऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

एसएचओ बीपी पांडेय ने बताया कि दूसरे चिकित्सक को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा हैं। बिना डिग्री और जानकारी वाले ये चिकित्सक न सिर्फ आम जन का आर्थिक शोषण करते हैं बल्कि जान के लिए आफत भी हैं। बावजूद जिले के जिम्मेदार चुप्पी साधे रहते हैं। परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed