फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against three for assaulting electrical workers

विद्युत कर्मियों से मारपीट में तीन पर मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three for assaulting electrical workers
विद्युत उपकेंद्र टकरसन के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने बभनौली गांव के तीन लोगों पर मारपीट और धमकी का आरोप लगाते हुए विद्युत थाना रघुनाथपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। अवर अभियंता ने तहरीर में उल्लेख किया है कि बभनौली गांव में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मैं अपनी टीम के साथ विद्युत चेकिंग, कटिया, काम्बिंग, बिल वसूली के लिए गया था। इस दौरान पोल पर चढ़कर सुभाष यादव निविदा कर्मचारी बकाया उपभोक्ताओं का केबल और बिना कनेक्शन का केबल काट रहा था। तभी गांव के विनोद कुमार पुत्र रामायण गोंड, मनीष कुमार पुत्र रामायण गोंड तथा रजनीश कुमार पुत्र राजनारायण गोंड पोल पर चढ़े सुभाष यादव को पकड़कर मारपीट करने लगे तथा केबल भी नहीं काटने दिए। यह लोग लाठी-डंडे से लैस होकर दौड़ाने लगे तब तक हम अपनी टीम के साथ सुभाष यादव निविदा कर्मी को किसी तरह बचा सके। जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज भी किया। विद्युत थाना पुलिस ने मारपीट व धमकी आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed