फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against those who sent money without consent of CMO and lady doctor

Ballia News: सीएमओ व महिला डॉक्टर की बिना सहमति के पैसा भेजने वालों पर केस दर्ज

Tue, 01 Jul 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Case filed against those who sent money without consent of CMO and lady doctor
बलिया। सीएमओ डाॅ. संजीव वर्मन के बैंक खाते में बिना सहमति के दस हजार पांच सौ रुपये भेजने पर साइबर थाने में अमृत फार्मेसी के संचालक अजय तिवारी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर शुरू कर दी गई है। वहीं, सीयर सीएचसी पर तैनात महिला डॉ. पूजा सिंह के खाते में बिना सहमति के 3500 रुपये भेजने व धमकी देने के मामले में सभासद सद्दाम पर उभांव पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीएमओ ने चार दिन पूर्व डीएम से खाते में पैसा आने की शिकायत की थी। उसके पश्चात दी तहरीर में कहा कि बांसडीह सीएचसी में अमृत फार्मेसी की कार्यप्रणाली की जांच के लिए डीएम के निर्देश पर तीन-सदस्यीय समिति का गठन किया था। जांच समिति के अध्यक्ष एसीएमओ डॉक्टर विजय यादव ने 23 जून को फार्मेसी के प्रभारी संजय तिवारी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था, उस दौरान भाई अजय तिवारी भी मौजूद थे। अजय तिवारी ने समिति को बताया कि अमृत फार्मेसी से संबंधित मामला पहले से ही विजिलेंस द्वारा देखा जा रहा है, इसलिए विभागीय जांच की आवश्यकता नहीं है। इसी बातचीत के दौरान, उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने सीएमओ को 10 हजार रुपये दिए हैं। समिति के द्वारा जानकारी मिलने पर अपने बैंक खाते का विवरण निकलवाया। इसमें 11 जून को बिना सहमति या अनुमति के सार्वजनिक रूप से उपलब्ध यूपीआई नंबर पर दो बार पैसे भेजे गए थे। पहली बार 500 रुपये और दूसरी बार 10,000 रुपये
विज्ञापन

भेजे गए थे। आरोप लगाया कि श्रीराम विद्यापीठ ट्रस्ट से जुड़े अजय तिवारी ने जानबूझकर और साजिश के तहत यह कृत्य किया है। उनका मकसद सीएमओ पर दबाव बना कर जांच को प्रभावित करना है। साइबर प्रभारी यंशुमान ने बताया कि सीएमओ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
खाते में पैसा भेज घूस लेने का लगाया था आरोप, केस दर्ज
बलिया। सीयर सीएचसी पर तैनात महिला चिकित्सक डॉ. पूजा सिंह के खाते में बिना सहमति के 3500 रुपये भेजने व धमकी देने की शिकायत सीएमओ, एसपी व उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड व थाना पर की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद सभासद सद्दाम पर मुकदमा दर्ज किया है। डॉ. पूजा ने आरोप लगाया था कि दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी के पक्ष में मेडिकल न बनाने के कारण उसे सभासद परेशान कर रहा है। आए दिन बेवजह आरोप प्रत्यारोप लगा रहा है। बिना उसके सहमति के गूगल पे पर 35 सौ रुपये भेज कर घूस लेने का आरोप लगाया गया। सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इस बाबत क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक गुप्ता ने कहा कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed