फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against six people including husband

Ballia News: पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज

Sun, 21 Sep 2025 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Case filed against six people including husband
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज की नवविवाहिता ने पति सहित छह ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता अंजली राय का आरोप है कि उसकी शादी 25 फरवरी 2024 को चंदन कुमार राय से हुई थी। पति चंदन कुमार राय, ससुर घनश्याम राय, सास संगिता राय, बुआ सरिता राय पत्नी दीओल राय निवासी भांटी थाना सिकंदरपुर दहेज में चार लाख रुपये और जमीन की मांग करने लगे। इन्कार करने पर पिटाई की और गालियां दीं। पीड़िता ने बताया कि 9 जून को उसका मेडिकल परीक्षण भी खेजुरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया था। आरोप है कि पति और अन्य परिजनों ने आभूषण वगैरह छीन लिए और घर से भगा दिया। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि पति चंदन राय समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed