फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against six including four accountants after BJP's strike

Ballia News: भाजपाइयों के धरने के बाद चार लेखपालों समेत छह पर मुकदमा

Sat, 23 Dec 2023 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Case filed against six including four accountants after BJP's strike
तहसील में किसान के साथ हुई मारपीट के मामले में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के धरने के बाद चार लेखपालों समेत छह राजस्वकर्मियों पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक दिन पहले लेखपाल की तहरीर पर किसान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। भाजपा नेताओं ने कहा कि लेखपाल लगातार मनमानी कर रहे हैं। उनके द्वारा भ्रष्टाचार भी किया जा रहा है। मामले में एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने बताया कि शुक्रवार को लेखपालों ने करम्मर निवासी किसान राजेश सिंह के साथ मारपीट कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। प्रशासन तत्काल इस मुकदमे को वापस ले। किसानों और काश्तकारों से की जा रही अवैध वसूली बंद की जाए। तहसील पर नियमित रूप से लेखपालों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए जाए। मंडल अध्यक्ष प्रतुल ओझा ने कहा की बांसडीह तहसील के लेखपाल अपने संगठन की शक्ति की आड़ में उन्मादी होकर शासन के नियमों के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। आए दिन क्षेत्र के किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ छोटे छोटे राजस्व संबंधी कार्यों को लेकर वसूली की जा रही है। कुछ दिन पूर्व ही तहसील में एंटी करप्शन की टीम ने स्थानीय लेखपाल नवनीत खरवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। यदि इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तीव्र कर दिया जाएगा। शाम को पहुंचे एसडीएम राजेश गुप्ता ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। पीड़ित किसान का मेडिकल कराया गया। लेखपाल पर विभागीय कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में जांच कमेटी बनाई गई। इसके बाद धरनारत भाजपा कार्यकर्ता धरने से उठे। वहीं आरोपी लेखपाल राजेश राम समेत छह राजस्वकर्मियों पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed