फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against seven in the case of assault

मारपीट के मामले में सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Sat, 20 Feb 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Case filed against seven in the case of assault
नवानगर। पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पीड़ित की तहरीर पर सिकंदरपुर पुलिस ने सात नामजद लोगों के विरुद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामप्रवेश यादव निवासी गाजीपाकड़ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 फरवरी दिन शुक्रवार को गांव के ही मोतीचंद गोड़ के यहां दावत थी। जहां पर उनका चचेरा भाई मुकेश यादव दावत खाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे गाजीपाकड़ गांव के पांच व ऊसरी गांव के दो युवक सरकारी आवास को लेकर बहस करने लगे तथा गाली देने लगे। गाली देने से मना करने पर उक्त युवकों ने लाठी और डंडे मारकर मुकेश यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर सिकंदरपुर पुलिस ने सदय यादव, आदर्श यादव, अमित यादव, आलोक तिवारी, अभय वर्मा, प्रवीण यादव व ढ़ुलढ़ुल यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed