फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against many including former minister

पूर्व मंत्री समेत कई के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Tue, 30 Jun 2020 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Case filed against many including former minister
बलिया। सिकंदरपुर के उप जिलाधिकारी के विरुद्ध शिकायत करने के लिये कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने वाले पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी समेत तमाम सपा नेताओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इन पर लॉकडाउन का उल्लंघन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने का आरोप है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में चौकी प्रभारी सिविल लाइंस की शिकायत पर पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, सपा जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजमंगल यादव, पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव समेत पांच नेताओं के विरुद्ध नामजद व 35 से 45 अज्ञात लोगों के विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत सोमवार की शाम मुकदमा दर्ज किया गया है। बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी विपिन सिंह ने मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले के सिकंदरपुर तहसील के उप जिलाधिकारी संगम लाल यादव के क्रियाकलाप के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सिकंदरपुर से एक जुलूस निकाला था। जुलूस सिकंदरपुर से चलकर जिला मुख्यालय पहुंचा। यहां जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव एवं पूर्व मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी की अगुवाई में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा गया। पत्रक जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट ने प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed