फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against four people under SC-ST Act

Ballia News: चार लोगों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा

Mon, 05 May 2025 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four people under SC-ST Act
दुबहर। ग्राम जनाड़ी स्थित जनेश्वर मिश्रा सेतु मार्ग के तिराहे पर शनिवार को उसी गांव के मनबढ़ युवकों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। प्रधान की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रधान विनोद पासवान ने बताया कि अजीत कुमार यादव किसी प्राइवेट संस्थान से काम करके घर लौट रहा था। पुलिस बूथ के पीछे खड़े मुरारी यादव उसे रोक कर गाली देने लगा। किसी तरह से अजीत ने घटना और घटनास्थल की जानकारी दी। जैसे ही घटनास्थल पर वह पहुंचे मनबढ़ किस्म के युवकों ने उनको जाति सूचक शब्द कहे। मारपीटकर घायल कर दिया। दुबहर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान विनोद पासवान की तहरीर पर चारों युवकों पर एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed