फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against four

चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 28 Jan 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four
नगरा। थाना क्षेत्र के खनवर गांव में बुधवार की शाम दो पक्षों में कहासुुनी के बाद मारपीट हो गई। इस मामले में एक पक्ष ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने व झोपड़ी जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खनवर गांव में बुधवार की देर शाम एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के किशोर की पिटाई कर दी। किशोर ने पिटाई की बात अपने परिजनों को बताई। इस पर किशोर के परिजन दलित बस्ती में पूछताछ के लिए पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसीबीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। जहां सुरेश राम ने एक ही परिवार के चार लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दिया। तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार की रात रामसेवक सिंह का लड़का आया और गाली देते हुए मारपीट करने लगा। साथ ही आंबेडकर पार्क में स्थित आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया और एक झोपड़ी में आग भी लगा दिया। इस बाबत सीओ रसड़ा केपी सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed