{"_id":"61378e788ebc3e1dd0650e4f","slug":"case-filed-against-four-accused-of-rape-ballia-news-vns610263230","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
दुष्कर्म के चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
-- कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच सितंबर की रात हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एसपी के निर्देश तथा पीड़िता की मां के तहरीर पर चार आरोपियों के विरुद्ध संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छह सितंबर की रात चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बता दे कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच सितंबर की देर रात शौच के लिए गई नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों की ओर से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया था। बांसडीह पुलिस कार्रवाई करने के बजाय जांच पड़ताल कर रही थी। जब यह मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा तो बांसडीह पुलिस ने एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आदित्य बिंद, सुनील बिंद, भोला बिंद, धनु बिंद के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।