{"_id":"6845dc87df1a862c1f0fbc3a","slug":"case-filed-against-a-doctor-of-a-private-hospital-police-busy-in-arresting-him-ballia-news-c-190-1-ana1001-141543-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: निजी अस्पताल के डॉक्टर पर केस दर्ज, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: निजी अस्पताल के डॉक्टर पर केस दर्ज, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
विज्ञापन
बलिया। सहतवार कस्बा के सिनेमा रोड स्थित निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती रीना देवी (30)की मौत के मामले में ससुर लाल बहादुर यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आदर्श सेवा सदन के चिकित्सक डॉक्टर एके तिवारी पर मुकदमा दर्ज किया है।
रेवती थाना के हड़िहाकला गांव निवासी गर्भवती रीना देवी का शुक्रवार को ऑपरेशन के दौरान मौत होने पर हंगामा के डर से कर्मचारियों ने रीना की हालत गंभीर बताकर निजी एंबुलेंस से जिला अस्पताल को रेफर कर दिया था। घटना के दूसरे दिन शनिवार को सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन टीम ने मामले को संज्ञान लेकर टीम के साथ निजी अस्पताल की जांच पड़ताल की, उनके आदेश पर अवैध तरीके से संचालित निजी अस्पताल को कर्मचारियों ने सील कर दिया। कार्रवाई के लिए पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी। टीम में एसीएमओ डॉ. विजय यादव, एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास व सीएचसी सहतवार प्रभारी डाॅ. शशि प्रकाश शामिल है।
थाना प्रभारी सहतवार मूलचंद चौरसिया ने कहा कि मृतका के ससुर की तहरीर पर निजी अस्पताल के डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में अन्य लोगों का नाम जुट जाएगा।