फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against 14 named and 200 unknown who created ruckus by jamming the road

Ballia News: सड़क जामकर उत्पात मचाने वाले 14 नामजद और 200 अज्ञात पर मुकदमा

Mon, 27 Feb 2023 11:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Mon, 27 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 14 named and 200 unknown who created ruckus by jamming the road
बलिया। रेलवे स्टेशन के सामने शनिवार की देर रात युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और मोहल्लेवासियों ने सड़क जामकर दर्जनों वाहनों को क्षतिग्रस्त कर उत्पात मचाया था। ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी अजय त्रिपाठी की शिकायत पर कोतवाली में 14 नामजद और 200 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

अभी ट्रक मालिकों की शिकायत पर आरोपितों पर अन्य धाराएं बढ़ने की आशंका है। राजेश कुमार रावत, राधा रावत, पेंटर, सागर रावत, दीपक बासफोर, लाखन बासफोर, लखन रावत, बबुआ रावत, विक्की रावत, धनपाल रावत, राजीव रंजन, मुन्ना रावत और दो अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


शहर के जगदीशपुर आंबेडकर बस्ती निवासी आकाश उर्फ गोदा रावत (35) की बेटे की दवा लेकर वापस घर लौटते समय रेलवे स्टेशन के सामने ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी खबर लगते ही परिजनों और मोहल्लेवालों ने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया। कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर जमकर उत्पात मचाया। दो घंटे बाद आवागमन चालू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटना के दूसरे दिन दाह संस्कार के बाद रविवार की शाम सड़क जाम करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed