{"_id":"5730c2f64f1c1b1a14919a46","slug":"case-darj-karne-par-bhadki-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज कराने पर भड़के भाजपाजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा दर्ज कराने पर भड़के भाजपाजन
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 09 May 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत का किसान इस देश का राजा है। किसानों के बदौलत हिंदुस्तान के लोग अपनी भूख मिटाते है। ऐसे किसानों के साथ अंग्रेजी हुकूमत जैसा व्यवहार कर प्रदेश सरकार और अधिकारी संविधान का अपमान कर रहे हैं। जिसको भारतीय जनता पार्टी कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी।
यह बातें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने सिकंदरपुर स्थित भाजपा नेता संजय यादव सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और किसानों के ऊपर डीएम द्वारा मुकदमा किया जाना निंदनीय है।
कहा कि अधिकारियों को जनता की समस्याएं सुनने के लिए ही रखा गया है। जनता द्वारा बुलाए जाने के बावजूद न आना कहीं से भी उचित नहीं है। प्रदेश सरकार केंद्र सरकार से किसानों के लिए मिले पैसों से अपना बैंक बैलेंस बना रही है।
विज्ञापन
किसान भूखे मर रहे हैं और वे कागजी विकासशीलता दिखा रहे हैं। कहा कि वर्तमान सरकार की दमनकारी नीति को कामयाब होने नहीं देंगे। किसानों तथा आमजन की समस्याओं के लिए निरंतर लड़ते रहेंगे। अगर किसानों और मजलूमों का हक नहीं मिला तो फिर धरने होंगे। चाहे सैकड़ों एफआईआर क्यों न हो जाए। बताया कि राज्यपाल से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है।