फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case against unknown on the complaint of petrol pump owner

पेट्रोल पंप के मालिक की तहरीर पर अज्ञात पर केस

Fri, 23 Jul 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Case against unknown on the complaint of petrol pump owner
बांसडीह। बांसडीह बलिया मार्ग पर पिंडहरा गांधी आश्रम के समीप पैट्रोल पंप मैनेजर से 8.88 लाख रुपये लूट मामले में पंप के मालिक की तहरीर पर पुलिस ने देर रात अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दबिश दे रही है। वहीं घायल मैनेजर का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन

लूट का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस सीसी टीवी कैमरा, मोबाइल व अन्य उपकरणों के जरिए बदमाशों तक पहुंचने के लिए जुटी हुई है। लेकिन 24 घंटे बाद भी बदमाश पुलिस के पकड़ से दूर हैं। उधर, देर रात घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बता दें कि पिंडहरा स्थित शंभूनाथ गुप्ता के पेट्रोल पंप के मैनेजर संजय गोंड पुत्र स्वामी नाथ गोंड प्रतिदिन की तरह बिक्री हुए तेल के पैसे को स्टेट बैंक में जमा करने के लिए बृहस्पतिवार को करीब 3.45 बजे बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह पिंडहरा गांधी आश्रम के समीप पहुंचे कि बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश ओवरटेक कर बाइक रोक दिया और मैनेजर को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद, करीब 8.88 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी कर छानबीन शुरू की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके अलावा, पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। अब देखना यह है कि पुलिस इसमें कितना सफल हो रही है। इस मामले में एसपी से लेकर पुलिस तक मैनेजर से लेकर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

मैनेजर से लूट वास्तविक या साजिश, कई बिंदुओं पर हो रही जांच
बांसडीह। लूट मामले में पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। कारण की पैसा लेकर अकेले जाना और साथ में मोबाइल न ले जाना, आबादी के पास घटना को अंजाम देना आदि संदेह पैदा कर दिया है। अब देखना यह है कि लूट की घटना योजनाबद्ध तरीके से हुई है या फिर वास्तविक में लूट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस जगह बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है, उस जगह सड़क के दोनों तरफ हजारों की संख्या में आबादी बसी हुई है। अपराह्न में बस्ती के लोग काफी संख्या में सड़क पर ही नजर आते हैं। उधर, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि मैनेजर अकेले ही बांसडीह की तरफ जा रहे थे। इस दौरान दो लड़के बाइक से बलिया की तरफ से आ रहे थे। गांधी आश्रम के समीप मैनेजर को रोककर घुसे से मारने लगे तो हमलोग समझे कि आपसी झगड़े होगा। कुछ देर बाद पता चला कि लाखों रुपये लेकर भाग गए। घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नरला में छोटकी सेरिया जाने वाले मार्ग पर बदमाश एक झोला व एक गमछा फेंक दिए। ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक वे कुछ दूर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed