फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case against three including school manager for molesting a woman

Ballia News: महिला संग छेड़खानी मामले में स्कूल प्रबंधक सहित तीन पर केस

Tue, 17 Sep 2024 05:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Case against three including school manager for molesting a woman
बलिया। नरही थाना के स्थानीय गांव में दवा लेकर घर लौट रही एक महिला संग छेड़खानी का मामला आया है। पीड़िता ने धनंजय राय मानू, मनोज राय, व रविकांत उपाध्या पर आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रविवार की शाम को दवा लेने बाजार आई थी। दवा लेकर जब पैदल वापस घर जा रही थी रास्ते में आरओ प्लांट आगे तीन चार लोग रोक कर मेरे साथ दुर्व्यवहार कर गलत हरकत व छेड़खानी करने लगे तथा अपने पास मौजूद हथियार के दम पर आतंकित कर मुझे बगल में मौजूद खेत में खींचकर ले जाने लगे। उपरोक्त लोगों में से तीन को चेहरे से पहचानती हूँ चौथे व्यक्ति का चेहरा अंधेरा होने की वजह से ठीक से नहीं देख पाई। इस दौरान मुझे गम्भीर चोटें भी आई। डायल-112 पर तीन बार फोन करने के बावजूद सहायता न मिलने पर किसी तरह थाना पहुंच मामले की जानकारी दी। इस बाबत सीओ सदर श्यामकांत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार : बलिया। दुबहड़ पुलिस ने महिला को झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि संदीप खरवार निवासी ग्राम घोड़हरा को घोड़हरा चट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील फब्तियां कसने में एक गिरफ्तार : बांसडीह। सड़क से गुजरने वाली महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले युवक को पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के खरौनी मोड़ से रविवार देर शाम गिरफ्तार किया है। एसआई शकील अहमद क्षेत्र में दरांव कोल्ड स्टोरेज के पास मौजूद थे। उन्हें कुछ लोगों द्वारा बताया कि पास में खरौनी मोड़ के समीप एक युवक आती जाती महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गये युवक की पहचान राहुल गोंड़ निवासी बांसडीह कस्बा के रूप में हुई। पुलिस ने युवक का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed