{"_id":"64f629816ccd81e9a40d09f4","slug":"case-against-suspended-clerk-for-not-giving-cashbook-and-bill-voucher-ballia-news-c-190-1-svns1007-2869-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कैशबुक और बिल-बाउचर नहीं देने पर निलंबित लिपिक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कैशबुक और बिल-बाउचर नहीं देने पर निलंबित लिपिक पर केस
विज्ञापन
बलिया। कैशबुक, चेक रजिस्टर, 14वें एवं 15वें राज्य वित्त आयोग, बोर्ड फंड तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वीकृत किए गए कार्यों के टेंडर एवं भुगतान से संबंधित पत्रावलियां और बिल बाउचर नहीं देने पर निलंबित बाबू के खिलाफ नपा प्रशासन ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
नगर पालिका के सहायक अभियंता नीरज कुमार द्वारा दी गई तहरीर में उल्लेख है कि भृगुआश्रम निवासी कृष्ण राघव मिश्र पूर्व में पालिका में कैशियर का पटल देखते थे। तत्कालीन नपा अध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी द्वारा उन्हें अगस्त 2021 में अन्य पटलों के साथ लेखा लिपिक का कार्य दिया गया। इसके बाद 2022 को इन्हें लेखा लिपिक के कार्यों से मुक्त करते हुए लेखा से संबंधित कार्य को अभिषेक सिंह तथा अजय खरवार को प्रभारी लेखाकार एवं लेखा लिपिक के रूप में आवंटित कर दिया गया था।
कृष्ण राघव मिश्रा ने इसके विरुद्ध याचिका दायर की, जिसे न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया। तत्कालीन अधिशासी अधिकारी ने समस्त पत्र पत्रावली एवं बिल बाउचर आदि उपलब्ध कराने हेतु बार-बार कृष्ण राघव मिश्रा को निर्देशित किया, लेकिन उनके द्वारा कोई भी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। जिसके फलस्वरूप इनका वेतन रोकते हुए तत्कालीन अध्यक्ष द्वारा उन्हें निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
बाद में जिला प्रशासन की टीम की मौजूदगी में इनकी आलमारी से करीब दो हजार पत्रावली बरामद की गई। इसके बाद भी निलंबित लिपिक द्वारा कैशबुक, चेक रजिस्टर, 14वें एवं 15वें राज्य वित्त आयोग बोर्ड फंड तथा स्वच्छ भारत मिशन के मद में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृत किए गए कार्यों के टेंडर एवं भुगतान से संबंधित पत्रावलियां और बिल बाउचर अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई।
जिससे बैलेंश शीट तैयार करने में ऑडिट कराने में शासन को प्राप्त धनराशि की उपयोगिता प्रमाण-पत्र प्रेषित करने में परेशानी हो रही है। वर्ष 2021-22 और 2022-23 के आय-व्यय एवं केन्द्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग एवं बोर्ड फंड का हिसाब शासन को नहीं देने के कारण की आगे की ग्रांट नहीं मिल रही है।
000
नगर पालिका परिषद के सहायक अभियंता की तहरीर पर निलंबित लिपिक कृष्ण राघव मिश्रा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-राजीव सिंह, कोतवाली निरीक्षक, बलिया।
-- -- -- -- -- -- -- -