फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case against husband in wife's suicide case, arrested

Ballia News: विवाहिता की आत्महत्या मामले में पति पर केस, गिरफ्तार

Tue, 12 Dec 2023 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Case against husband in wife's suicide case, arrested
शहर के बहादुरपुर में विवाहिता की आत्महत्या मामले में चाचा दिलीप सिंह की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने पति शशांक नाथ तिवारी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे आवास विकास कालोनी से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि 12 वर्ष पूर्व उभांव थाना के नरला गांव निवासी मीनाक्षी सिंह ने शशांक नाथ से प्रेम विवाह किया था। घरेलू कलह से परेशान होकर मीनाक्षी ने आठ दिसंबर को आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेजवा दिया। घटना की खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। चाचा दिलीप सिंह ने पति पर आए दिन उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिससे परेशान होकर मीनाक्षी आत्महत्या कर लिया। कोतवाल संजय सिंह ने बताया की विवाहिता आत्महत्या मामले में चाचा की तहरीर पर पति पर मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed