फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case against five women and 25 unknowns with SP leader

सपा नेता संग पांच महिलाओं एवं 25 अज्ञात के विरूद्ध केस

Tue, 06 Apr 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Case against five women and 25 unknowns with SP leader
बलिया। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को राज्यमंत्री व नगर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ल के कैंप कार्यालय पर हुए हंगामे के मामले में सपा नेता समेत पांच महिलाओं व 25 अज्ञात के खिलाफ हंगामा व बवाल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। राज्यमंत्री के समर्थक राबिन सिंह ने दी तहरीर थी।
विज्ञापन

तहरीर में लिखा है कि राबिन सिंह अपने गांव के कुछ लोगों की समस्याओं को लेकर कैंप कार्यालय गोपाल बिहार कालोनी गए थे। सर्फुद्दीनपुर निवासी डिंपल सिंह व माल्देपुर निवासी अश्वनी राय भी थे। इसी दौरान 25-30 की संख्या में महिलाएं वहां पर आ गईं। वे तेज आवाज में कान्वेंट में पढ़ने वाले अपने बच्चों के यूनिफार्म एवं पाठ्य पुस्तक के लिए दस हजार रुपये प्रति छात्र दिलाने की मांग करने लगीं। ग्राम पंचायतों के आरक्षण नियम को बदलवाने का दबाव बनाने लगीं। मंत्री उनके प्रार्थना पत्र पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं बाहर निकल गईं। उसी समय धनजी यादव वहां आकर महिलाओं को भड़का दिए। इस पर वह हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कीं। कोतवाली पुलिस ने धनजी यादव, रानी देवी, तीजी देवी, चंदी, दुर्गा देवी, पूनम गुप्ता के विरुद्ध नामजद तथा 25 अज्ञात के विद्ध तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां अदालत ने सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed