फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case against credit manager of Indusund Bank

Ballia News: इंडसडंड बैंक के क्रेडिट मैनेजर पर मुकदमा

Wed, 13 Mar 2024 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Case against credit manager of Indusund Bank
बलिया। इंडसइंड बैंक के क्रेडिट मैनेजर दिलीप कुमार रोशन पर सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड (इंडसइंड बैंक) गांव की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सूक्ष्म लोन उनके बैंक खाते के माध्यम से प्रदान करती है। महिला सदस्य लोन को साप्ताहिक किस्तों संग मीटिंग के माध्यम से जमा करती हैं।
विज्ञापन

बैंक के शाखा क्रेडिट मैनेजर दिलीप कुमार रोशन निवासी सवैया पोस्ट महलवार चंदौली ने कई गांव के समूह की 30 महिलाओं से लोन का 4,97,000 रुपये अग्रिम भुगतान का लेकर अपने पास रख लिया। उनका साप्ताहिक किश्त अपने पास से जमा कर रहे थे। सेंटर मीटिंग में विजिट के दौरान जब मेंबरों ने बताया कि हम लोगों ने बीसीएम दिलीप कुमार को पैसा भुगतान कर दिया था लेकिन हमारा बकाया किस्त अभी भी पोर्टल पर दिख रहा है। दिलीप कुमार ने पूछताछ में स्वीकार किया की 97 हजार रुपये लिया है, हमको जरूरत थी। हम घर से लाकर पैसा जमा कर देंगे। पैसा लाने अपने घर चले गए एक सप्ताह बीतने पर अब तक नहीं लौटे। क्रेडिट मैनेजर व परिजनों ने पैसा वापस लौटाने से मना कर दिया। उल्टे मारपीट की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed