फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case against 12 for attacking food assistant

Ballia News: खाद्य सहायक पर हमला करने पर 12 पर केस

Sun, 02 Feb 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Case against 12 for attacking food assistant
बलिया। सेवईं व्यापारी को खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर भ्रष्टाचार व मारपीट का आरोप लगाना भारी पड़ा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन सहायक आयुक्त डॉ. वेद प्रकाश मिश्र की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने व्यापारी नितेश कुमार, संदीप कुमार व दस अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन सहायक आयुक्त डॉ. वेद प्रकाश मिश्र ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि अवैध रूप से सेवईं बनाने की सूचना पर टीम ने 27 जनवरी को जीरा बस्ती हनुमानगंज स्थित दीपा ट्रेडिंग कंपनी खाद्य निर्माण इकाई पर छापा मारा था। व्यापारी नितेश कुमार व संदीप कुमार सहित 10 अन्य अज्ञात लोगों ने मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न की कोशिश की। कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया की अधिकारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed