फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cardholder did not get ration for three months, paper was lifted

कार्डधारक को तीन माह से नहीं मिला राशन, कागज पर हो गया उठान

Wed, 13 May 2020 08:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Cardholder did not get ration for three months, paper was lifted
बलिया। लाक डाउन में गरीबों तक राशन पहुंचाने की सरकार लाख कोशिश करें, लेकिन हकीकत इससे जुदा है। आलम यह है कि आनलाइन राशन की सप्लाई सिस्टम लागू होने के बाद भी तमाम ऐसे लोग है,जो बिचौलियों की सक्रियता से सरकारी खाद्यान्न से वंचित है। कुछ ऐसा ही मामला रसड़ा नगर के वार्ड नं 15 पुरब मुहल्ला निवासी रेहाना खातून पत्नी स्व. आमिर हनन के साथ हुआ। अंत्योदय राशनकार्ड धारक बेवा के पुत्र फईम का आरोप है कि लाक डाउन में मेरी मां कानपुर में है। जबकि उसके कार्ड पर बीते फरवरी, मार्च और अप्रैल माह का राशन का उठान कर लिया गया है। इसकी शिकायत फईम ने पूर्ति निरीक्षक संतोष यादव से लिखित तौर पर की,लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में पीडि़त ने जिक्र किया है कि कोटेदार द्वारा लगातार तीन माह से राशन नहीं दिये जाने पर जब आन लाइन राशन कार्ड का विवरण देखा तो फरवरी, मार्च व अप्रैल माह का राशन उठा देख अवाक हो गया। फईम ने आरोप लगाया है कि कोटेदार ने फर्जी तरीके से राशन का उठान किया है। उन्होंने विभाग से मामले की जांच कराने और राशन दिलाने की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कारवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राशन के लिए सभासद की दबंगई,दूसरें के नाम पर जबरन उठा रहा खाद्यान्न
-पीडि़त ने सीएम से लगाई गुहार
रसड़ा। नगर के वार्ड नं. तीन के सभासद द्वारा अपने राशन कार्ड में फर्जी तरीके से वार्ड के लोगों का नाम जोड़कर राशन उठाया जा रहा है। इसकी शिकायत मुहम्मद इजराइल ने सम्बन्धित अधिकारियों से कई बार की,लेकिन न्याय नहीं मिलता देख पीडि़त ने मुख्यमन्त्री के यहां शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने पत्र में पीडि़त ने जिक्र किया है कि सभासद मु. जहांगीर की पत्नी शकीला खातून के नाम पर राशन कार्ड संख्या 119310037277 जारी है। जिसमें उसके तीन पुत्र इमरान, ईरान और आयन के नाम दर्ज है। इतना ही नहीं कार्ड में गैर मुस्लिम लड़की सोनम राजभर का नाम भी दर्ज है। इन सभी के नाम पर सभासद द्वारा कुल आठ व्यक्तियों का राशन उठाया जा रहा है। जबकि राशन कार्ड में उनके पुत्रों का नाम दर्ज नहीं है केवल बाहरी लोगों का ही नाम दर्ज है। पीडि़त व्यक्ति इसराइल द्वारा शिकायत करने पर सभासद द्वारा धमकी भी दी जाती है। सात पुत्रों वाला पीडि़त के पुत्रों का नाम सभासद के कार्ड में नाम दर्ज होने से मात्र दो यूनिट का ही राशन लेने पर विवश है।

दोनों मामले गंभीर है, इनकी जांच कराई जायेगी और दोषी पाये जाने पर संबधितों के खिलाफ सख्त कारवाई की जायेगी।
कृष्ण गोपाल पांडेय
जिला आपूर्ति अधिकारी
विभागीय गलती से मेरी पत्नी शकीला खातून के नाम पर जारी राशन कार्ड में दूसरे लोगों का नाम चढ़ गया है। इसमें जरूरी संशोधन और सुधार के लिए मैने आवेदन पत्र दे रखा है।
मुहम्मद जहांगीर
सभासद,वार्ड-तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed