फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   car will not allowed at chowk in ballia

चौक में प्रतिबंधित होंगे चारपहिया वाहन!

Tue, 09 Mar 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
car will not allowed at chowk in ballia
शहर के हृदय स्थल चौक में घुसे चारपहिया वाहन, जो अक्सर बनते हैं जाम का कारण। - फोटो : BALLIA
बलिया। शहर को जाम से मुक्त कराने के प्लान पर ट्रैफिक विभाग ने काम प्रारंभ कर दिया है। इसे लेकर बन रहे प्लान पर यदि अमल हुआ तो जल्द ही शहर को जाम से मुक्ति मिल सकती है। प्लान को लेकर पुलिस अधिकारियों के बीच बैठकों और इलाकों के निरीक्षण का काम जारी है। विभागीय सूत्रों की मानें तो प्लान के अनुसार शहर के चौक में चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित करने की तैयारी है। इसके लिए चौक की तरफ जाने वाले मार्गों पर पुलिस की तैनाती के साथ ही बैरियर आदि लगाने की तैयारी भी जा रही है। इसके साथ ही शहर के कई मार्गों के वन वे भी किया जाएगा, ताकि जाम की समस्या न खड़ी हो सके।
विज्ञापन

ट्रैफिक विभाग के सूत्रों की माने तो नए प्लान के तहत जिला अस्पताल की ओर ओवरब्रिज से उतरने वाले वाहनों को अब चौक की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। वे या तो अस्पताल जा सकते हैं या वहां से मुड़कर विशुनीपुर चौराहा होते हुए चित्तू पांडेय चौराहा और स्टेशन पर पहुंच सकते हैं। उन्हें धर्मशाला चौराहा से चौक या विशुनीपुर चौराहा से ओक्डेनगंज की ओर नहीं मुड़ने दिया जाएगा। इसी प्रकार, गड़वार या फेफना की तरफ से आने वाले वाहनों को चित्तू पांडेय चौराहा से विशुनीपुर चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। यदि उन्हें शहर में प्रवेश करना है तो स्टेशन के सामने वैशाली रोड, टाउनहाल होते हुए जिला अस्पताल या अन्य इलाकों की ओर जाना होगा। बैरिया की तरफ से आने वाले वाहनों को भी यदि उन्हें शहर या अस्पताल की ओर जाना है तो मालगोदाम के पास से ही मोड़ दिया जाएगा। वहां से वे उमाशंकर चौराहा होते हुए ओक्डेनगंज पहुंचेंगे और वहां से टाउनहाल होते हुए जिला अस्पताल की ओर जाएंगे। यही नहीं, टाउन चौराहे के तरफ से आने वाले ई रिक्शा को भी ओवरब्रिज के पास प्रतिबंधित करने का प्लान है। उधर, से आने वाले सभी ई रिक्शा या तो ओवरब्रिज पर चढ़ेंगे या उन्हें वहीं से वापस कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की जिम्मेदारी फिलहाल जिले में नए आए सीओ शिव नारायण वैश्य को सौंपी है। उनके नेतृत्व में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र द्विवेदी और उनकी टीम काम करेगी।
विज्ञापन

कोट
अभी प्लान बना नहीं है, उस पर काम चल रहा है। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक के साथ कई इलाकों में भ्रमण किया गया। शहर का भ्रमण करने के बाद विस्तृत प्लान बनाकर उस पर अमल कराया जाएगा। शिव नारायण, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

15 वाहन हुए सीज, 110 का कटा चालान
बलिया। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर की जा रही कवायद और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए चल रहे अभियान का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। ट्रैफिक विभाग की ओर से मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 15 वाहनों को सीज किया गया तथा110 वाहनों का चालान काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed