फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Car returning after Kumbh bath collides with a tree, three female devotees injured

Ballia News: कुंभ स्नान कर लौट रही कार पेड़ से टकराई, तीन महिला श्रद्धालु घायल

Tue, 25 Feb 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Car returning after Kumbh bath collides with a tree, three female devotees injured
बलिया/फेफना। एनएट-31 पर कपूरी नारायणपुर गांव के समीप महाकुंभ स्नान से वापस लौट रही श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकरा गई। इसमें बिहार के सीतामढ़ी सहरसा निवासी हेमलता सिंह (70) पत्नी शत्रुघ्न सिंह, किरन सिंह (45) पत्नी संजय सिंह, अनिता सिंह (25) पत्नी रोशन सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने तेज टक्कर की आवाज सुन दौड़कर घायलों को बाहर निकाला। एम्बुलेंस बुलाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

सीतामढ़ी के सहरसा निवासी संजय सिंह व रोशन सिंह परिवार के साथ अपनी कार से महाकुंभ स्नान करने गए थे। स्नान कर बलिया होकर घर वापस लौट रहे थे। रविवार की रात फेफना से आगे कपूरी गांव की कार एजेंसी के पास चालक को झपकी आने से कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें हेमलता सिंह, किरन सिंह व अनिता सिंह सहित पांच घायल हो गए। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने गम्भीर हालत देख तीनों महिलाओं को उपचार के लिए भर्ती कर लिया, वहीं अन्य दो को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed