फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Candle march taken out in protest against terrorist attack in Pahalgam

Ballia News: पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Sun, 27 Apr 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Candle march taken out in protest against terrorist attack in Pahalgam
सिकंदरपुर। पहलगाम में हुए आतंकी हमला में मारे गए लोगों के गतात्मा की शांति के लिए लोगों बस स्टेशन चौराहा से कैंडिल मार्च निकाल। इस दौरान लोगाें पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कस्बा का भ्रमण किया। कैंडिल मार्च बस स्टेशन चौराहा से प्रारंभ होकर मिल्की मोहल्ला, नगरा मोड होते हुए पुन: बस स्टेशन चौराहा पहुंचकर संपन्न हुआ। इस मौके पर आनंद मिश्र, सुमंत मिश्र, नन्हें मिश्र, मदन यादव, देवेंद्र पांडेय, नियामुल हक खान आदि रहे।
विज्ञापन

बेल्थरारोड: व्यापारियों ने शुक्रवार की शाम कैंडल मार्च निकाला। दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। रेलवे चौराहा से प्रारंभ होकर कैंडल मार्च नगर भ्रमण के पश्चात चरण सिंह त्रिमुहानी पहुंचा, जहां दो मिनट मौन रह मृत पर्यटकों की आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। प्रशांत कुमार मंटू, अशोक मधुर, अंचल वर्मा, धर्मेंद्र सोनी, फरहान काजू, ओमजी सिंह आदि मौजूद रहे। नगरा बाजार में भाजपाजनों ने हमले के प्रति विरोध दर्ज कराया
विज्ञापन

नगरा: नगरा बाजार में शनिवार की शाम पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए लोगों को लेकर भाजपा के साथ स्थानीय बाजार के लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। कैंडल मार्च डाकबंगला से शुरू होकर नगरा बाजार के हनुमान चौक पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान लोग हाथों में तिरंगा के साथ पाकिस्तान विरोधी नारे लिखे तख्तियां तथा आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाते चल रहे थे। पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व मंत्री छठ्ठू राम, आलोक शुक्ला, जय प्रकाश जायसवाल, अशोक गुप्ता, धर्मराज सिंह, राजीव सिंह चंदेल, संतोष पाण्डेय, मुन्ना सोनी, राजु सोनी, अमरेंद्र, अमन कसेरा, रियांशु, मुन्ना गोंड आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहतवार: शनिवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी सहतवार मंडल इकाई ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। सहतवार थाने के समीप लक्ष्मी जी मंदिर से यह जुलूस प्रारंभ होकर नई बाजार, पंच मंदिर, पुलिस चौकी होते हुए दुर्गा मंदिर चौक पर जाकर समाप्त हो गया। तत्पश्चात भाजपाजनों द्वारा पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस माैके पर अजय सिंह, राजकुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी,दिनेश तिवारी, अरविंद गांधी आदि मौजूद रहे।
रसड़ा: कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पूरे कस्बा का भ्रमण किया। इसके बाद नगर के मुंसिफ तिराहा पर पाकिस्तान का पुतला दहन करने के बाद गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष आतंकी हमला में मारे गए लोगों के आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर दिलीप सिंह, अंकित सिंह, ठाकुर मंगल सिंह, बबलू सिंह, अमीत सिंह, ललित सिंह बिट्टू, प्रबीण सिंह, अजित भारद्वाज, प्रवेज भाई, सामु साहनी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रह।

सीपीआईएम ने पहलगाम हमले की निंदा की : बलिया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय में शनिवार जिला कमेटी की बैठक हुई, जिसके पर्यवेक्षक राज्य कमेटी के कामरेड प्रेमनाथ राय ने भाग लिया। बैठक में जिले में प्रांत में तथा पूरे देश में हो रही घटनाओं पर चर्चा की गई तथा देश में महिलाओं के उत्पीड़न, दलित तथा अल्पसंख्यक वर्ग पर हो रहे प्रायोजित हमलों और पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की गई। बैठक में रामकृष्ण यादव, अवध नारायण सिंह, राम जियावन यादव, अनूप राम, राजेंद्र राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed