{"_id":"38752e31f5c9b7512ee8aa355797009e","slug":"cancer-is-a-disease-of-older-superstitions-bhante-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से भी बड़ी बीमारी है अंधविश्वास : भंते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर से भी बड़ी बीमारी है अंधविश्वास : भंते
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एड्स और कैंसर से भी भयानक बीमारी है अंधविश्वास। यह देश के लिए बड़ी चुनौती है। जहां अशिक्षा है, वहीं गरीबी है, जहां गरीबी है, वहीं अंधविश्वास है। जहां अंधविश्वास है, वहीं डायन, भूत-प्रेत, टोना-टोटका एवं बुरी नजर है। यह बातें बिहार प्रांत के अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य भंते बुद्धप्रकाश ने शनिवार को प्रेस को जारी एक बयान में कही। श्री भंते ने कहा कि यदि डायन में मारने की शक्ति होती तो उसे देश की सीमा पर तैनात कर दिया जाता। बीमारी वायरस, वैक्टिरिया कीटाणु से होता है, न कि टोना-टोटका से।
विज्ञापन