फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cancellation of flights has led to increased crowds at railway stations.

Ballia News: फ्लाइट्स कैंसिल होने से रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी भीड़

Wed, 10 Dec 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Cancellation of flights has led to increased crowds at railway stations.
रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेनों का इंतजार करते यात्री।संवाद - फोटो : सुकृति शॉप पर सामान देखतीं संदीक्षा सदस्य।
बलिया। फ्लाइट्स के लगातार कैंसिल होने व खराब मौसम के कारण एयरलाइन सेवा प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर अब रेलवे स्टेशनों पर दिखने लगा है। बलिया स्टेशन पर बीते दो दिनों से यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। दिल्ली, मुंबई व दक्षिण भारत को जाने वाली ट्रेनों में एसी कोच से लेकर स्लीपर तक फुल हैं। टिकट काउंटर पर एजेंट सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

चितबड़ागांव रहने वाले संजय कुमार ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए वाराणसी से फ्लाइट थी, लेकिन कैंसिल होने की वजह से उन्हें दो दिन बाद का ट्रेन का तत्काल टिकट लेना पड़ा। फ्लाइट कैंसिल होने के कारण यात्रियों ने ट्रेनों की ओर रुख कर लिया है। शिवरामपुर निवासी मनोज ठाकुर ने बताया कि घर पर शादी थी। फ्लाइट से आया था, वापसी के लिए फ्लाइट कैंसिल होने से ट्रेन का कंफर्म टिकट किसी तरह दोगुना दाम देकर लिया हूं।
विज्ञापन

इस तरह फ्लाइट्स कैंसिल होने के चलते स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली, बलिया- आनंद विहार स्पेशल, राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में भीड़ देखी जा रही है। मुंबई जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस में अगले सात दिन बाद भी वेटिंग 143 है। एसी थर्ड में 69, सेकेंड एसी में 23, पवन एक्सप्रेस में नो रूम, छपरा- मुंबई एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 85, सेकेंड एसी में नो रूम है। एक महीने बाद ही कामायनी में स्लीपर में नौ, थर्ड एसी में 132, सेकेंड एसी में आरएसी छह की स्थिति है। जयनगर- मुंबई में स्लीपर में वेटिंग आठ, थर्ड एसी में नौ सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में वेटिंग सूची लंबी

रेलवे के अनुसार, कई ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट 113 से अधिक तक पहुंच चुकी है। यात्रियों के अनुसार, पहले जो सीटें सामान्य दिनों में आसानी से उपलब्ध हो जाती थीं, आज वह मिनटों में फुल हो जा रही हैं। दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में वेटिंग सूची लंबी है। आईआरसीटीसी की बुकिंग साइट पर भी दिल्ली रूट की सभी ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची देखने को मिल रही है। दूसरा कारण यह भी है कि अब स्पेशल ट्रेनों को रेल प्रशासन ने बंद कर दिया है। लगन त्योहार भी अब खत्म हो गए हैं। इस वजह से भी यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। एसी स्लीपर कोच की बसों में भी सीटें खाली नहीं मिल रही हैं। कई यात्री तो ट्रेन पर सवार होने के लिए घंटों पहले ही प्लेटफॉर्म पर पहुंच जा रहे हैं।


--------
लगन का सीजन बीतने व फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। कोहरे को देखते हुए कुछ ट्रेनें अंतराल पर चलाई जा रही हैं। स्पेशल ट्रेनें बंद हो चुकी हैं। महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में एसी के अलावा जनरल में भी भीड़ चल रही है। -- सुनील सिंह, स्टेशन अधीक्षक बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed