फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Camps to be held in every village; Aadhaar details of 32,000 children aged 5 to 15 to be updated.

Ballia News: गांव-गांव लगेगा कैंप, 5 से 15 साल के 32 हजार बच्चों का आधार होगा अपडेट

Thu, 03 Sep 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Camps to be held in every village; Aadhaar details of 32,000 children aged 5 to 15 to be updated.
। ग्रामीण क्षेत्रों में आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए डाक विभाग अब गांव-गांव कैंप लगाएगा। प्रतिदिन चार स्थानों पर आधार बनाने एवं संशोधन के लिए कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने बांसडीह रोड स्थित उप डाकघर में बुधवार को निरीक्षण के दौरान दी। बताया कि जिन गांवों में चौपाल या अन्य माध्यमों से आधार संबंधी सुविधा नहीं पहुंच पा रही है, वहां कैंप लगाकर 5 से 15 वर्ष के बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे तथा पुराने आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन और अपडेट का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि जनपद में 5 से 15 वर्ष की आयु के करीब 32 हजार बच्चों के आधार कार्ड अपडेट किए जाने हैं। आधार अपडेट नहीं होने की स्थिति में बच्चों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है। कहा कि आज डाकघर केवल डाक भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि बैंकों की तरह विभिन्न बैंकिंग सुविधाएं भी उपलब्ध करा रहा है। बताया कि डाक विभाग में ग्रामीण डाक जीवन बीमा की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed