फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Campaigning ends, polling parties will be sent today

Ballia News: प्रचार थमा, आज रवाना की जाएंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 09 May 2023 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
Campaigning ends, polling parties will be sent today
बलिया। नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 मई को होने वाले मतदान की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। मंगलवार को प्रचार का शोर थम गया। पोलिंग पार्टियां आज को सुबह आठ बजे से मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। बुधवार को 423 पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन

इस बार कुल 1884 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 1692 कार्मिक मतदान कराएंगे। 192 कार्मिकों को रिजर्व में रखा गया है। इनमें 1413 पुरुष और 471 महिला कार्मिक शामिल है। मंगलवार को प्रेक्षक आईएएस विशाल सिंह की उपस्थिति में विकास भवन स्थित एनआईसी में मतदान कार्मिकों का तृतीय रैंडमाइजेशन किया गया।
विज्ञापन

रैंडमाइजेशन के माध्यम से दो नगर पालिका परिषद व 10 नगर पंचायतों के लिए कुल 423 पोलिंग पार्टी को बूथ का आवंटन किया गया है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी सहित चार मतदान कार्मिक रहेंगे। प्रेक्षक के अलावा डीएम रविंद्र कुमार ने रिजर्व में लगे पार्टियों का बूथवार आवंटन, रूट चार्ट आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रेक्षक ने निर्देशित किया कि उक्त सूची सभी आरओ/ उप जिला मजिस्ट्रेट को उपलब्ध करा दी जाए, ताकि मतदान पार्टियों के गंतव्य स्थान पर पहुंचने की जानकारी मिल सकें। साथ ही उन्होंने मतदान पार्टियों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि मतदान पार्टियों की ओर से किसी का आतिथ्य स्वीकार न किए जाने के संबंध में अवगत करा दिया जाए।
ड्यूटी कार्ड वितरण के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी प्रवीण वर्मा ने कार्मिक को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि कुल 125 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां बने 423 बूथों पर तीन लाख 46 हजार 737 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर निकाय चुनाव में मतदान पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की कोई चूक न हो इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इन स्थलों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
11 मई को हो रहे 12 नगर निकायों में मतदान के लिए लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार सुबह आठ बजे मतदान पार्टियों की रवानगी मतदेय स्थलों की लिए की जाएगी। जिले में छह रवानगी स्थल बनाए गए हैं। एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन अंसारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद बलिया, नगर पंचायत चितबड़ागांव और रतसड़कलॉ की मतदान पार्टियां कलेक्ट्रेट परिसर मॉडल तहसील से प्रस्थान करेंगी। नगर पालिका परिषद रसड़ा और नगर पंचायत नगरा के लिए रसड़ा तहसील मुख्यालय से, नगर पंचायत बेल्थरारोड के लिए मतदान पार्टी सीयर ब्लॉक मुख्यालय से, नगर पंचायत सिकंदरपुर के तहसील मुख्यालय सिकंदरपुरसे मतदान पार्टी की रवानगी होगी। इसके अलावा नगर पंचायत मनियर, बांसडीह, सहतवार और रेवती के लिए पोलिंग पार्टियां तहसील मुख्यालय बांसडीह और नगर पंचायत बैरिया के लिए तहसील मुख्यालय बैरिया से पोलिंग पार्टी रवाना होगी।
चुनाव के लिए 453 वाहन अधिगृहित
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरुण कुमार राय ने बताया कि 11मई को होने वाले मतदान के लिए परिवहन विभाग की ओर से 453 वाहनों को अधिगृहित किया गया है। परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि चुनाव के लिए 325 बोलेरो, 56 बस, 27 मिनी बस और 25 मैजिक को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। इसके अलावा छह बस और 14 बोलेरो को रिर्जव रखा गया है। आरआई ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के लिए 325 बोलेरो को पुलिस विभाग को हस्तांनातरित कर दिया गया है। जिनके द्वारा वाहनों को थानों को आवंटित किया जा रहा है। जबकि पोलिंग पार्टियों को ले जाने वाले में पूर्ति विभाग द्वारा ईंधन की व्यवस्था कर उन्हें निर्धारित स्थानों पर भेज दिया गया है।
16 जोन और 32 सेक्टरों में बंटा जिला
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने निकाय चुनाव के लिए 11 मई को होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जनपद को 16 जोन और 32 सेक्टरों में बांटा है। डीएम ने सभी जोनों में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।

48 घंटे पूर्व से बंद रहेंगी शराब की दुकानें
नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान से 48 घंटे पूर्व से मतदान की समाप्ति तक तथा मतगणना शुरू होने से एक दिन पूर्व की शाम 6 बजे से मतगणना की समाप्ति के दिनांक को रात्रि 12 बजे तक समस्त आबकारी दुकानें (देसी तथा विदेशी शराब बीयर की थोक एवं फुटकर दुकान, मॉडल शाप, भांग एवं ताडी की दुकान) पूर्ण रूप से बंद रहेगी। जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने एक आदेश जारी कर निर्देश दिया। इसकी जानकारी जिला आबकारी अधिकारी वीपी दूबे ने दी। बताया कि जनपद में 11 मई को होने वाले चुनाव के दृष्टिगत मंगलवार की शाम 6 बजे से 11 मई की शाम 6 बजे तक यह सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसी प्रकार 13 मई को होने वाली मतगणना को देखते हुए 12 मई की शाम 6 बजे से मतगणना समाप्ति के दिन रात्रि 12 बजे तक दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed