फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Campaign launched against Daggamar vehicles, 3.50 lakh fine recovered

Ballia News: डग्गामार वाहनों के खिलाफ चला अभियान, 3.50 लाख वसूला जुर्माना

Thu, 24 Aug 2023 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched against Daggamar vehicles, 3.50 lakh fine recovered
बलिया। डग्गामार वाहनों के अवैध संचालन को रोकने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत बुधवार और वृहस्पतिवार को करीब दर्जन भर थाना क्षेत्रों में परिवहन विभाग की अलग-अलग टीमों ने सड़क पर उतरकर डग्गामार वाहनों और मानक की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इससे वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 59 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 3.50 लाख रुपए बतौर समन शुल्क वसूला गया। जबकि 45 वाहनों को चालान और 14 वाहनों को सीज किया गया। बताया कि शासन की ओर से राजस्व बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। बीते सप्ताह परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने राजस्व को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग की।
विज्ञापन

उन्होंने परिवहन अधिकारियों से राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। डग्गामार वाहनों के अवैध संचालन रोकने के लिए कहा। इसके लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया था,जो बुधवार से शुरू हो गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरुण राय ने बताया कि एआरटीओ, पीटीओ और आरआई वाहनों का भौतिक निरीक्षण कर रहे है। यदि कोई वाहन मानक के अनुसार नहीं मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


डग्गामार वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। - अरुण राय, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed