{"_id":"5ab9318d4f1c1b68248b751c","slug":"campaign-deleted-and-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर हटवाया अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर हटवाया अतिक्रमण
ballia
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
मालगोदाम रोड पर अतिक्रमण हटवाते कोतवाल शशिमौलि पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नवागत एसपी श्रीपर्णा गांगुली अतिक्रमण और जाम को लेकर सख्त हो गई हैं। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि वह अपने अतिक्रमण हटा लें। यातायात सुगम हो इसके लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण बाधा बनेंगे लिहाजा इन्हें समय रहते हटा देना बेहतर है। एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय ने पुलिसकर्मियों के साथ कई चौराहों पर चार पहिया वाहनों को रोक कर उस पर से काली फिल्में उतरवायीं और चालकों को चेतावनी दी कि इसके बाद यदि फिल्म लगी मिली तो सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
उन्होंने बाइकों के लॉक की भी जांच की। उन्होंने सड़क किनारे बेतरतीब खडे़ करीब 24 वाहनों का चालान किया। इनमें दो और चार पहिया वाहन शामिल रहे। बाद में उन्हें चेताया कि अगर वह बाज नहीं आए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बाइकों के लॉक की भी जांच की। उन्होंने सड़क किनारे बेतरतीब खडे़ करीब 24 वाहनों का चालान किया। इनमें दो और चार पहिया वाहन शामिल रहे। बाद में उन्हें चेताया कि अगर वह बाज नहीं आए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन