फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Campaign against overloaded vehicles

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चला अभियान

Fri, 03 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Campaign against overloaded vehicles
बैरिया/जयप्रकाश नगर। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ शुक्रवार को एसडीएम के नेतृत्व में पुलिसस ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दो ट्रकों को सीज किया तथा एक बस व दो ट्रकों का चालान किया। इसके अलावा 52 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

बैरिया के चिरैयामोड़ व चांददियर में उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्र, सीओ अशोक कुमार मिश्र, एआरटीओ एके राय, खनन निरीक्षक जीतेश कुमार ने संयुक्त रूप से ओभर लोडिंग वाहनों के विरूद्घ अभियान चलाया। जिसमें चांददियर से एक ट्रक सीज किया गया और एक ट्रक को चलान करके पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसी तरह बैरिया के चिरैया मोड़ पर ओभर लोड बस से 42500 रुपये का जुर्माना वसूल कर चालान किया गया। इसके अलावा एक और ट्रक को चलान किया गया तथा पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं ओभर लोड सीमेंट लदे एक ट्रक को सीज किया गया।
विज्ञापन

जयप्रभा सेतु से प्रतिदिन आती हैं ट्रकें
बैरिया। मांझी के जयप्रभा सेतु के रास्ते प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड ट्रकें प्रतिदिन लाल बालू, लोहे की सरिया व अन्य समान लेकर आ रही है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी ओवरलोड वाहनों को रोकने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे है। फलस्वरूप राजस्व के नुकसान के साथ-साथ हाल ही में पुनर्निर्मित एनएच-31 के भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गयी है। उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग व पुलिस के जिम्मे ओवरलोड रोकने की जिम्मेदारी है, लेकिन दोनों विभाग इस मामले में पूरी तरह से उदासीन बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि परिवहन विभाग व पुलिस विभाग की मिलीभगत से ही बिहार से बड़ी संख्या में ओवरलोड ट्रकें प्रतिदिन आ रही है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब परिवहन विभाग के साथ मिलकर ओभर लोड के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed