फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Came from Malaysia on March 9, police sent to hospital

नौ मार्च को मलयेशिया से आया था, पुलिस ने भेजा अस्पताल

Sun, 22 Mar 2020 08:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Came from Malaysia on March 9, police sent to hospital
लालगंज (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के एक युवक को पुलिस ने शनिवार रात दस बजे पकड़ कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में भर्ती कराया। वहां से उसे बलिया भेज दिया गया।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मलेशिया से नौ मार्च को आया था। इसकी जानकारी होते ही दोकटी पुलिस ने उसे स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया। वहां से उसे बलिया भेज दिया गया। बलिया में कोरोना के लिए बने अस्थाई कक्ष में उसे रखा गया। उसकी जांच रविवार को होनी थी, लेकिन चिकित्सक ने बिना जांच किये केवल पूछताछ कर घर भेज दिया। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है। पीडि़त के परिजनों ने अव्यवस्था के लिए चिकित्सकों को दोषी ठहराते हुए कहा कि जब वह गांव आया तो जांच क्यों नही की गई। अब एक बार उसके अस्पताल जाने के कारण गांव के लोग उनके परिवार वालों से दूरी बनाकर रह रहे हैं। इससे पूरा परिवार असहज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed